चार फरवरी तक हो सकता है मंत्री मंडल का विस्तारThe cabinet can be expanded by February
लखनऊ-उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव और द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव होने के बाद अब प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी बहुत जोरों पर है।अगले महीने के पहले सप्ताह में प्रदेश मंत्रिमंडल में बड़ा उलटफेर होने का आसार है।करीब आधा दर्जन नये चेहरे प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते है।सहयोगी दल अपना दल से भी एक नया मंत्री बन सकता है।
प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में मंत्रिमंडल विस्तार बहुत तेजी के साथ चर्चा में है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज दिल्ली में भाजपा केंद्रीय नेताओं मुलाकात कर मंत्रिमंडल के नए सदस्यों के नामों को देंगे और अंतरिम रूप से फैसला लिया जा सकता है। विधान परिषद की 12 सीटों पर चुनाव खत्म होने के साथ ही ये चर्चा शुरू हो गई थी,अब चर्चाओं ने पूरी रफ्तार को पकड़ लिया है।सूत्रों के मुताबिक भाजपा के केंद्र और प्रदेश के बड़े नेताओं ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नये चेहरों के नामों लगभग अंतरिम रूप दिया जा चुका हैं और मौजूदा मंत्रिमंडल में शामिल तीन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाकर संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
चर्चा तो ये भी है कि गुजरात कैडर के आईएएस रहे मऊ जिले के निवासी अरविंद कुमार शर्मा हाल ही में भाजपा से एमएलसी बने है ये मंत्री बन सकते है जो तय भी हो चुका है। इनको अहम विभाग दिया जा सकता हैं। वहीं एमएलसी में कोई एक मंत्री बन सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का खास ख्याल होगा